हरिद्वार।
हरिद्वार में टॉय गन के साथ रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस युवक को पड़कर थाने ले आई और कड़ी फटकार लगाते हुए उसका चालान कर दिया। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के खड़खड़ी का है जहां रहने वाले राहुल कक्कड़ नाम के एक युवक ने खिलौने वाली नकली पिस्तौल के साथ टशन दिखाते हुए रील बनाई थी और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। युवक की ये रील जब पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस युवक को पड़कर थाने लाई और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे फटकार लगाई। पुलिस की कार्रवाई से युवक का सारा टशन छूमंतर हो गया और वो हाथ जोड़कर माफी मांगता हुआ नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *