हरिद्वार।
पूर्व इंडियन हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया के नाम पर हरिद्वार के रोशनाबाद में बने हुए स्टेडियम का नाम बदले जाने के नाम पर चल रहे विवाद पर खुद बना कटारिया ने विराम लगा दिया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर की धामी से मुलाकात करने के बाद शनिवार को वंदना कटारिया ने भाजपा नेताओं के साथ हरिद्वार प्रेस क्लब पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

वंदना कटारिया ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात में उन्हें आश्वासन मिला है कि स्टेडियम का नाम नहीं बदला जाएगा और उन्हीं के नाम पर रहेगा। आपको बता दें कि इस मामले में कांग्रेस भी लगातार सवाल उठा रही थी और स्टेडियम पर धरना दे रही थी। कांग्रेस और दूसरे संगठनों के विरोध को वंदना कटारिया ने कन्फ्यूजन बताया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, दर्जा धारी राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *