हरिद्वार।
रोशनाबाद स्थित योगस्थली स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी प्रतियोगिताओं का उद्घाटन हुआ। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन करने प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्य पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह वर्धन किया। तीन दिनों तक चलने वाली खेल प्रतियोगिताओं में कुल 26 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिनमें आधुनिक खेलों के साथ परंपरागत खेल भी शामिल हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेलो और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। जिसमें अलग-अलग स्तरों पर खेलों में जीतने वाली विजेता टीमों के लिए इनाम की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *