मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार में सुना प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन, महिलाओं कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया

मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार में सुना प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन, महिलाओं कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया

ब्यूरो

Posted no : 13/04/2026

हरिद्वार।
प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार पहुंचकर महिला कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और प्रेस को भी संबोधित किया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर संसद में विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। जिससे पहले सोमवार को नई दिल्ली में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को संबोधित किया। हरिद्वार के निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या ने बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ पीएम के संबोधन को सुना और इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस अधिनियम की विशेषताओं को मीडिया के सामने रखा।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *