चार धाम यात्रा में 10 बस सेवा प्रदाता कंपनी होंगी शामिल, ट्रैवल व्यवसाययों ने बैठक कर सहमति दी

चार धाम यात्रा में 10 बस सेवा प्रदाता कंपनी होंगी शामिल, ट्रैवल व्यवसाययों ने बैठक कर सहमति दी

ब्यूरो

Posted no : 15/04/2026

हरिद्वार।
चार-धाम यात्रा में इस बार बसों की बुकिंग देने वाली कंपनियों में इजाफा हो गया है। इस बार 9 की बजाय 10 कंपनियां चार धाम यात्रियों को बसें मुहैया कराएंगी। हरिद्वार की त्रिपुरा धर्मशाला में संयुक्त रोटेशन चार धाम व्यवस्था समिति की बैठक हुई।

अभी तक इस संगठन से 9 कंपनियां जुड़ी हुई थीं लेकिन इस बार हरिद्वार की एक और कंपनी को भी शामिल किया गया है। साथ ही पूरे गढ़वाल मंडल में बसों की संख्या भी करीब 2 हज़ार हो गई है। समिति की बैठक में 7 बस यूनियनों से जुड़े ट्रैवल एजेंट और बस मालिक शामिल हुए। समिति के सदस्य मनोज ध्यानी ने जानकारी दी कि यात्री को अच्छी और सस्ती बस सेवा मिल सके इसके लिए सही रोटेशन के तहत बसों का संचालन होना चाहिए। जिस पर सभी बस प्रदाता कंपनियों ने सहमति दी है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *