हरिद्वार।
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिद्वार पहुंचकर नगर निगम की निर्माणधीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया। करीब 9 करोड़ की लागत से मल्टी स्टोरी बिल्डिंग नगर निगम परिसर में बनाई जा रही है। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि हरिद्वार नगर निगम कार्यालय के लिए नई बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा है। तीन मंजिला बिल्डिंग में अधिकारियों और मेयर के कार्यालय बनाए जाएंगे। जनता की सुविधा के लिए सबसे नीचे वाले तल पर पब्लिक डीलिंग के काम होंगे और अगले साल तक बिल्डिंग का निर्माण पूरा कर उद्घाटन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *