उत्तरकाशी।

सिल्क्यारा टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकाले जाने के बाद सरकार हर तरीके से उनका और उनके परिवार का ख्याल रख रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिन्यालीसौड़ स्थित अस्पताल पहुंचकर सभी 41 मजदूरों को 1-1 लाख रुपए की राहत राशि का चेक सौंपा। सीएम के हाथों चैक पाकर सभी मजदूर काफी खुश नजर आए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मैन्युअल खोदाई कर मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रेट माइनर्स को भी 50-50 हज़ार का इनाम दिया। चिन्यालीसौड़ स्थित अस्पताल में चेकअप करने के बाद सभी मजदूर को एम्स ऋषिकेश हेल्थ चेकअप के लिए भेजा गया। प्राथमिक तौर पर डॉक्टरों ने सभी मजदूरों को स्वस्थ बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *