हरिद्वार।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को हरिद्वार दौरे पर रहे। हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना के 70 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में यूनियन से जुड़े पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ अपनी यात्रा के 70 साल पूरे कर रहा है। उत्तराखंड में भी औद्योगिक संस्थानों में अच्छा माहौल बना है। मजदूर संघ से जुड़े श्रमिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प को पूरा करने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्रमिकों के लिए तमाम योजना चलाई जा रही है। उत्तराखंड में राज्य सरकार भी श्रमिकों के साथ संवाद कर उनकी चुनौतियां को सरल करने के लिए काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *