हरिद्वार।
हरिद्वार के नवोदय नगर में कुष्ठ आश्रम बनाने के विरोध में स्थानीय लोगों का धरना जारी है। नवोदय नगर संघर्ष समिति के बैनर तले धरने पर बैठे लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया। गुस्साई भीड़ ने नवोदय नगर को सिडकुल से जोड़ने वाली सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया और कुष्ठ आश्रम के निर्माण कार्य को भी रुकवा दिया। सुरक्षा को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

धरना दे रहे लोगों ने आरोप लगाया कि बिना उनसे पूछे नवोदय नगर में कुष्ठ आश्रम बनाया जा रहा है। कुष्ठ आश्रम रोकने को लेकर वो कई बार शासन प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने साफ तौर से कहा कि अगर यहां कुष्ठ आश्रम का निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो वो किसी भी राजनीतिक दल को वोट नहीं देंगे।

हालांकि हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल का कहना है कि इस मामले में लोगों का विरोध करना ठीक नहीं है। नवोदय नगर में बनाए जा रहे कुष्ठ आश्रम में उपचार के बाद ठीक हो चुके लोगों को रखा जाएगा। इससे किसी भी तरह का संक्रमण फैलने का खतरा नहीं है। आपको बता दे कि हरिद्वार के चंडी घाट बस्ती से नवोदय नगर में कुष्ठ आश्रम शिफ्ट किया जा रहा है लेकिन स्थानीय लोग इसके विरोध में बीती 19 नवंबर से धरने पर बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *