हरिद्वार।
हरिद्वार में बना गढ़वाल मंडल का एकमात्र पोषण पुनर्वास केंद्र स्टाफ की कमी के कारण बंद हो गया है। पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषण के शिकार नवजात बच्चों को इलाज के लिए रखा जाता है। पिछले कई दिनों से पुनर्वास केंद्र स्टाफ की कमी से जूझ रहा था साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेंटेनेंस के लिए पर्याप्त संसाधन भी उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे।

फिलहाल पोषण पुनर्वास केंद्र पर ताला लटक गया है। सीएमओ डा मनीष दत्त का कहना है कि स्टाफ और नर्स की कमी को पूरा करने के लिए एनएचएम को पत्र लिखा गया है। जल्द केंद्र को दोबारा खोला जाएगा। आपको बता दें भाई कि हरिद्वार जिले में स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों और सहायक स्टाफ का टोटा चल रहा है। जिससे चलते मरीजों को सरकारी अस्पतालों में इलाज करने में खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *