नई दिल्ली/देहरादून
भ्रामक विज्ञापन मामले में योग गुरु स्वामी रामदेव की मुश्किलें थम नहीं रही हैं। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आई उत्तराखंड सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वामी रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद और दिव्य योग फार्मेसी के 14 उत्पादों को बैन कर दिया है। उत्तराखंड सरकार की लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने चाबुक चलाते हुए पतंजलि आयुर्वेद और दिव्य फार्मेसी के 14 उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें से कई उत्पाद बहुत ज्यादा बिकने वाले उत्पाद हैं जिन्हें बड़ी संख्या में लोग इस्तेमाल करते हैं।

कौन कौन से प्रोडक्ट हुए बैन

उत्तराखंड सरकार द्वारा बैन किए गए उत्पादों में दिव्य फार्मेसी के श्वासरि गोल्ड, श्वासरि वटी, ब्रोंकोम, श्वासरि प्रवाही, श्वासरि अवलेह, मुक्ता वटी एक्स्ट्रा पावर, लिपिडोम, बीपी ग्रिट, मधुग्रिट, मधुनाशिनी वटी एक्स्ट्रा पावर, लिवामृत एडवांस, लिवोग्रिट और आईग्रिट गोल्ड शामिल हैं।

मंगलवार को हुई सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट में जज हिमा कोहली और अमानुल्लाह की कोर्ट में 30 अप्रैल को भी सुनवाई हुई। जिसमें पांचवीं बार स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण उपस्थित हुए। कोर्ट ने रामदेव के वकील मुकुल रोहतगी से माफी नामे की मूल कॉपी मांगी। साथ ही अगली सुनवाई में पेश होने को लेकर रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को छूट दी। मामले की अगली सुनवाई 14 में को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *