हरिद्वार।
रेलवे स्टेशन के बाहर ई रिक्शा चालकों की गुंडई देखने को मिली है। यात्रियों से किराए को लेकर हुई कहा सुनी के बाद ई रिक्शा चालकों ने यात्रियों की पिटाई कर दी। ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर उतरे यात्रियों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग लात घूंसो और डंडों से यात्रियों को पीटते हुए नजर आ रहे हैं।

यात्रियों के साथ हुई मारपीट के बाद हरकत में आई पुलिस ने तीन ई रिक्शा चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें की हरिद्वार रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के बाहर बेहतर के ढंग से ई रिक्शाओं का जमावड़ा लगा रहता है। यहां अक्सर यात्रियों के साथ मारपीट की घटनाएं भी सामने आती रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *