हरिद्वार।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लोअर पीसीएस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने 191 पदों की भर्ती के लिए जनवरी 2022 में विज्ञापन निकाला था। दिसंबर 2023 में अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा कराई गई थी। जिसके बाद आज आयोग की ओर से फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर देखा जा सकता है। भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद नायब तहसीलदार, डिप्टी जेलर, मार्केटिंग ऑफिसर, टैक्स इंस्पेक्टर, पूर्ति निरीक्षक जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *