हरिद्वार।
जगजीतपुर में बनकर तैयार हुआ मेडिकल कॉलेज इसी सत्र से शुरू कर दिया जाएगा। केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद अक्टूबर महीने से ही एमबीबीएस की 100 सीटों के लिए दाखिले शुरू कर दिए जाएंगे। मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर अस्पताल प्रशासन से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि छात्रों के दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अस्पताल के लिए टीचिंग स्टाफ की नियुक्ति कर ली गई है। अगले दो-तीन महीनों में व्यवस्थाएं भी कर ली जाएंगी। मेडिकल कॉलेज के शुरू हो जाने से हरिद्वार और पड़ोसी जिलों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed