हरिद्वार।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार पहुंचकर गंगा पूजन किया। राष्ट्रीय खेलों के सफलता पूर्वक संपन्न होने पर खेल मंत्री ने हरकी पैडी पर मां गंगा की पूजा अर्चना की और गंगा आरती में भी शामिल हुई। इस दौरान खेल विभाग के अधिकारी और स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद रहे। मंत्री रेखा आर्या का कहना है कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से पहले हर की पैड़ी और अन्य धार्मिक स्थलों पर खिलाड़ियों की सफलता के लिए उन्होंने कामना की थी। राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए वे मां गंगा का आभार जताने पहुंची हैं।
