हरिद्वार।
2027 में होने वाले अर्ध कुंभ मेले को पूर्ण कुंभ की तरह आयोजित करने की मांग हो रही है। हरिद्वार में हर की पैड़ी की व्यवस्थाएं देखने वाली संस्था गंगा सभा की ओर से साधु-संतों और सरकार से ये मांग की गई है, गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ का कहना है कि इसके लिए जल्द पत्र भी लिखा जाएगा।

दरअसल हरिद्वार में जब अर्धकुंभ होता है उसी वक्त उज्जैन में कुंभ मेले का आयोजन होता है। सभी अखाड़े उज्जैन में रहकर कुंभ मेले में प्रतिभाग करते हैं। लेकिन हरिद्वार में 2021 में बीता कुंभ मेला 11 साल में पड़ने के कारण इस बार हरिद्वार अर्ध कुंभ 2027 में होगा। जबकि उज्जैन कुंभ 2028 में ही आयोजित होगा। दोनों मेलों की अवधि अलग-अलग होने के चलते गंगा सभा की ओर से ये आग्रह किया जा रहा है। अगर अर्ध कुंभ को पूर्ण कुंभ की तरह आयोजित कराया जाता है तो इसमें भी अमृत स्नान और पेशवाईयां निकलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *