हरिद्वार।
हरिद्वार में एक युवक ने अपनी मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान खौफनाक कदम उठा लिया। युवक ने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मामला रानीपुर कोतवाली इलाके के बीएचईएल सेक्टर 1 का है। टीबड़ी का रहने वाला 28 साल का नवीन अपने दोस्त के कमरे पर रहकर नौकरी की तैयारी कर रहा था। नवीन की शादी एक लड़की से तय हो चुकी थी। रविवार को वह अपनी मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। इस दौरान नवीन ने अचानक फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रानीपुर कोतवाली इंचार्ज शांति कुमार का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *