नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टेट डिजास्टर रिलीफ फंड, SDRF के अन्तर्गत पुनर्निमाण के लिए कम धनराशि देय होने के कारण आवश्यक धनराशि राज्य को वहन करनी पड़ती है। राज्य सरकार के पास सीमित संसाधनों के वजह से परियोजना के पुनर्निमाण में विलम्ब होता है, उन्होंने स्टेट डिजास्टर रिलीफ फंड के अन्तर्गत पुनर्निमाण के लिए धनराशि के मानक बढ़ाने का अनुरोध केन्द्रीय गृह मंत्री से किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की वृद्धि को देखते हुए पार्किंग की समस्या है, उन्होंने नैनीताल स्थित शत्रु सम्पति मेट्रोपोल होटल परिसर की समस्त भूमि वाहन पार्किंग एवं सड़क चौड़ीकरण के लिए राज्य सरकार को दिये जाने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री से अनुरोध किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *