हरिद्वार।
हरिद्वार में शनिवार रात को हुई एयर फोर्स के रिटायर्ड जवान के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चौंकाने वाले खुलासे में सामने आया कि मृतक के इकलौते बेटे ने ही अपने पिता की हत्या करवाई थी। 21 वर्षीय आरोपी युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पिता के हत्याकांड की साजिश रची और गाड़ी में लिफ्ट देने के बहाने पिता के सिर में तमंचे से गोली मार दी।

कलयुगी के बेटे ने इसके लिए दो युवकों को 30 लाख रुपए की सुपारी दी थी। हत्या की गुत्थी सुलझाने के बाद बहादराबाद थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जानकारी दी कि आरोपी यशपाल नशे का आदी है और पिता की संपत्ति हड़पने के लिए उसने ये ख़ौफनाक कदम उठाया है। मृतक भगवान सिंह एयरफोर्स के रिटायर्ड जवान थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *