हरिद्वार।
दीपावली की रात हरिद्वार में एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि की लपटें और धुएं का गुबार काफी दूर तक नजर आया। देखते-देखते कबाड़ के गोदाम में रखा सामान जलकर स्वाहा हो गया। घटना भगत सिंह चौक के पास बने एक कबाड़ के गोदाम की है। बताया जा रहा है कि आतिशबाजी की चिंगारी गिरने से गोदाम में आग लगी है। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गोदाम जलने में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि लाखों का माल जल गया है। आपको बता दें कि दीपावली की रात हरिद्वार में आग लगने की छोटी बड़ी कई घटनाएं हुई जहां फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा आग को बुझाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *