हरिद्वार।
हरिद्वार में हर की पैड़ी पर 17 दिनों के बाद गंगा की धारा लौट आई है। दशहरे की रात को भीम गौड़ा बैराज से हुई गंगनहर क्लोजिंग को रविवार रात खोल दिया गया है। इसके बाद हरिद्वार से कानपुर तक जाने वाली गंग नहर में पानी आ गया है। इसके साथ ही हर की पैड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर भी फिर से रौनक लौट आई है। गंगा घाटों पर पर्याप्त जल पहुंचने से लोग गंगा में आसानी से डुबकी लगा पा रहे हैं। गंग नहर बंदी की अवधि के दौरान ये सभी गंगा घाट सूने पड़े हुए थे। आपको बता दें कि यूपी सिंचाई विभाग की ओर से हर साल दशहरा की मध्य रात्रि से छोटी दीपावली की मध्यरात्रि तक वार्षिक मेंटेनेंस के लिए गंग नहर क्लोजिंग की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *