हरिद्वार।
हरिद्वार में चलती कार में खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करना युवकों को भारी पड़ गया। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। जिसमें कुछ युवक चलती हुई तेज रफ्तार कार में खिड़की से बाहर निकाल कर स्टंट कर जान जोखिम में डाल रहे थे। वीडियो के आधार पर पुलिस ने चार युवकों को चिन्हित किया और थाने बुलाकर उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए कार सीज कर दी। पुलिस ने चारों युवकों का भी चालान किया है। चारों युवक जावेद, अरसलान, आसिफ और जुनैद रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *