हरिद्वार।
कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों के दल और पुलिस कर्मियों के बीच टकराव हो गया। कावड़ियों ने मौके पर जमकर हंगामा काटा। देर रात सीनियर अधिकारियों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। मामला सोमवार देर रात का है जब यूपी के गाजियाबाद और बागपत जिले से आए कांवड़िए गंगाजल लेकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही कांवड़िया कनखल थाना क्षेत्र स्थित जान्हवी डेल होटल के पास पहुंचे तो वहां पुलिस कर्मियों ने उनसे वाहन हटाने के लिए कहा। इस दौरान पुलिस और कांवड़ियों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया।

इसके बाद कावड़ियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और धरने पर बैठ गए। कांवड़ियों का आरोप है कि पुलिस की ओर से उन पर लाठी चार्ज की गई है। हंगामे की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार मौके पर पहुंचे और बमुश्किल कांवड़ियों को शांत किया। एसपी सिटी के निर्देश पर कांवड़ियों का खंडित जल भी हर की पैड़ी से भरकर उन्हें सौंपा गया। इसके बाद सुबह के वक्त कांवड़ियों का दल वापस रवाना हो गया। एसपी सिटी का कहना है कि कन्फ्यूजन के चलते कांवड़ियों के साथ टकराव की स्थिति बन गई थी। हालांकि लाठी चार्ज और कांवड़ियों के नारेबाजी की नौबत क्यों आई इस बारे में कोई कुछ नहीं बता पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *