हरिद्वार।
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा रूट पर जंगली हाथी आ जाने से अफरा तफरी मच गई। हरिद्वार श्यामपुर के बीच तिरछे पुल पर जंगल की ओर से अचानक हाथी आ धमका। जिससे वहां ट्रैफिक पूरी तरह थम गया। गौरतलब इस समय कांवड़ यात्रा चल रही और हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर कावड़ियों की भारी भीड़ है। गनीमत रही की हाथी ने किसी कांवड़िए को नुकसान नहीं पहुंचा। हाथी को देखकर मौजूद श्यामपुर थाना पुलिस ने ट्रैफिक को रोक दिया और हाथी के गुजर जाने के बाद ट्रैफिक को चालू किया गया।
