हरिद्वार।
धर्मनगरी हरिद्वार में चल रही कावड़ यात्रा के दौरान आस्था और उत्साह के नए-नए नजारे देखने को मिल रहे हैं। यहां तरह-तरह की रंग बिरंगी कावड़ लेकर शिव भक्त रवाना हो रहे हैं। इस बीच मोटरसाइकिल पर बनी भगवान शिव के नंदी के रूप वाली कावड़ भी ध्यान आकर्षण का केंद्र बनी रही। कोटद्वार का रहने वाला रिंकू नाम का कांवड़िया ये अनोखी कांवड़ लेकर रवाना हुआ।

रिंकू ने बताया की उसने अपनी मोटरसाइकिल को फाइबर से बने नंदी बैल का आकार दिया है। इस काम में पूरा एक महीना लगा है। ये कांवड़िया खुद भी भगवान शिव का रूप धरकर कांवड़ लेने पहुंचा था। हर की पैड़ी पर नंदी बैल की अनोखी कावड़ को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोग उसके साथ सेल्फी खींचने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *