हरिद्वार।
कांवड़ मेले से पहले हरिद्वार में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करदी है। शनिवार सुबह डीएम मयूर दीक्षित के नेतृत्व में पहुंची प्रशासन की टीम ने मेला नियंत्रण भवन के पास स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन किया। उसके बाद हर की पैड़ी पर पहुंचकर प्लास्टिक कैन और फूल प्रसाद की अवैध दुकानों को भी हटाया गया। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद हरिद्वार जिला प्रशासन अवैध अतिक्रमण के खिलाफ और भी सख्त हो गया है। डीएम का कहना है कि अतिक्रमण को हटाकर इसके लिए मॉनिटरिंग सिस्टम भी बनाया जा रहा है, डीएम ने चेतावनी दी की अवैध अतिक्रमण में अगर विभागीय कर्मचारियों की मिली भगत या लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *