हरिद्वार।
हरिद्वार में शुरू होने जा रहे कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ ने भी कमर कस ली है। हरिद्वार, ऋषिकेश में एसडीआरएफ की कई टीम में तैनात की जाएंगी जो गंगा घाटों पर नहाने के दौरान तेज बहाव में बहने और डूबने वाले कांवड़ियों का रेस्क्यू करेंगे। एसडीआरएफ के कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने हरिद्वार के शिव घाट पर पहुंचकर जवानों से रेस्क्यू इक्विपमेंट का का डेमो लिया और उन्हें मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। कमांडेंट एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी ने कहा कि पिछले साल कांवड़ मेले में एसडीआरएफ के जवानों ने ढाई सौ से ज्यादा डूबते हुए लोगों की जान बचाई थी। इस बार भी बेहतर उपकरणों और ट्रेनिंग के साथ एसडीआरएफ के करीब सौ जवान गंगा घाटों पर तैनात रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तैयार रहेंगे।
