हरिद्वार।
हरिद्वार में शुरू होने जा रहे हैं कांवड़ मेले के लिए सरकार ने इस बार बजट डबल कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन और तमाम विभागों की मांग के अनुसार करीब 10 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है। जिसमें से साढ़े 4 करोड़ रुपए की पहली किस्त जिला प्रशासन को जारी भी की जा चुकी है। ये बजट पिछले साल की मेले की तुलना में लगभग दोगुना है। कावड़ मेला 2024 करीब 5 करोड़ की लागत से संपन्न कराया गया था। लेकिन बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए किए जाने वाले इंतजामों के लिए इस बार ज्यादा बजट की मांग की गई थी। डीएम मयूर दीक्षित का कहना है कि इस बजट से सड़क पेयजल, बिजली, टॉयलेट और बैरिकेडिंग लगाने जैसे काम कराए जाएंगे।
