हरिद्वार।
कांग्रेस नेताओं को भाजपा ज्वाइन कराए जाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने भाजपा पर सवाल उठाए हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने हरिद्वार पहुंचे करण माहरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा को शासन चलाना नहीं आता इसलिए कांग्रेस से लोग लाकर उन्हें भाजपाई बनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 9 में से 5 मंत्री कांग्रेस बैकग्राउंड के हैं, कांग्रेस मुक्त भारत का नारा लगाते लगाते भाजपा खुद कांग्रेस युक्त हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अबकी बार 400 पर का नारा लगाने वाले लोग इतने भयभीत हैं कि दूसरी पार्टियों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। कांग्रेस छोड़कर जा रहे नेताओं को रोकने की बात पर करण माहरा ने जवाब दिया कि पार्टी छोड़ रहे किसी भी नेता को रोके जाने की जरूरत नहीं है जो पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़ा है वह पार्टी के साथ खड़ा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *