हरिद्वार।
हरीश रावत पर परिवारवाद का आरोप लगाकर कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर हरीश रावत ने प्रतिक्रिया दी है। हरीश रावत ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को महत्वकांक्षी बताया और कहा कि उनकी बढ़ती महत्वाकांक्षा पूरी करना उनके बस की बात नहीं थी इसलिए अब भाजपा उनकी महत्वाकांक्षा पूरी करेगी।
इतना ही नहीं हरीश रावत ने आरोप लगाया कि जमीनों को खुर्द बुर्द करना और ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर पैसा कमाना भी उनके बस में नहीं था। भाजपा में जाने वाले कुछ नेताओं की गरीबी को देखकर उनकी मदद की थी लेकिन अब वो अमीर हो गए और इसीलिए वो ओर अमीर बनने के लिए भाजपा में चले गए।
आपको बता दें कि हरिद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी रहे संजय महंत, पुरुषोत्तम शर्मा और राजेश रस्तोगी ने हरीश रावत पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए अपने कई अन्य समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली है।
