हरिद्वार।
हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस एक ऐसी विचारधारा है जिसकी जड़ें अंग्रेजों द्वारा रोपी गई थी। देश को आजाद कराने के लिए किए जा रहे आंदोलन को कमजोर करने के लिए ही एओ ह्यूम ने कांग्रेस पार्टी की स्थापना की थी। आपको बता दे कि त्रिवेंद्र सिंह रावत बृहस्पतिवार को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। मीडिया से बात करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस पर निशाना साधा। हरिद्वार सीट पर कांग्रेस द्वारा टिकट फाइनल ना किया जाने पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तंज कसा की परिवारवाद के कारण कांग्रेस उम्मीदवार का नाम फाइनल नहीं कर पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *