JITO ने उत्तराखंड में किया विस्तार, उद्योगपति और समाजसेवी संदीप जैन को उत्तराखंड चेयरमैन बनाया गया

JITO ने उत्तराखंड में किया विस्तार, उद्योगपति और समाजसेवी संदीप जैन को उत्तराखंड चेयरमैन बनाया गया

ब्यूरो

Posted no : 21/12/2025

हरिद्वार।
जैन समाज के संगठन जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन यानी जीतो ने उत्तराखंड में भी संगठन का विस्तार किया है। हरिद्वार के उद्योगपति और समाजसेवी संदीप जैन को उत्तराखंड चैप्टर का अध्यक्ष बनाया गया है, हरिद्वार के निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में जीतो के उत्तराखंड में बनाए गए सभी पदाधिकारियों के नाम का ऐलान किया गया साथ ही उन्हें शपथ दिलाई गई।

JITO का उत्तराखंड प्रभाग, संस्था के नार्थ ज़ोन का विस्तारीकरण है। जिसके प्रमुख लक्ष्यों में प्रदेश की आर्थिक सृदृढ़ता, सामाजिक उत्थान और सेवा है। स्थापना समारोह में उद्योगपति और समाज सेवी संदीप जैन को JITO उत्तराखंड के अध्यक्ष पद के लिए शपथ दिलाई गयी। आपको बता दे कि संदीप जैन एकम्स ड्रग्स एवं फार्मास्युटिकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। पीयूष जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर रैपिडोमिक्स इंडस्ट्रीज को उपाध्यक्ष पद के लिए और नितिन जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर, ड्रीमक्राफ्ट इन्फोमैटिक्स ने मुख्य सचिव के पद के लिए शपथ ली।

JITO के उत्तराखंड प्रभाग की स्थापना के साथ-साथ महिला विंग व यूथ विंग की स्थापना भी की गयी है जिसमें महिला विंग की अध्यक्षा पद की शपथ अर्चना जैन ने ली है जोकि एकम्स हेल्थ एंड एजुकेशनल सोसाइटी का प्रतिनिधित्व करती हैं। वहीँ यूथ विंग के अध्यक्ष पद की शपथ सौरभ जैन, डायरेक्टर, दून किचेंस को दिलाई गई।

उत्तराखंड JITO के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि “JITO केवल संगठन नहीं, एक विचार है, यहाँ नैतिकता के साथ आर्थिक उन्नति, समर्पण के साथ सेवा और लोकहित को ध्यान में रखकर विनम्रता एवं ज्ञान के साथ व्यापार को सदृढ़ बनाने के प्रयास किये जाते हैं। हम सभी निर्वाचित सदस्यों का यही प्रयास रहेगा की राष्ट्रनिर्माण व लोक-कल्याण की भावना के साथ अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का पालन करें और समाज में नए अवसरों का निर्माण सुनिश्चित करें।

स्थापना समारोह के दौरान उद्योग, निवेश, स्टार्टअप सहयोग, युवा उद्यमिता और सामाजिक परियोजनाओं को लेकर स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत किया गया। समापन पर सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक स्वर में ये संकल्प लिया कि JITO उत्तराखंड को मूल्य, विकास और विश्वसनीयता का राष्ट्रीय मॉडल बनाया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्लैटिनम एवं गोल्ड स्पॉन्सर्स के योगदान को भी सराहा गया। इस दौरान JITO एपेक्स के चेयरमैन पृथ्वीराज कोठारी, ललित डांगी, सेक्रेटरी जनरल, और नरेंद्र समर, स्पेशल इनवाइटी, एपेक्स वर्किंग कमेटी भी प्रमुख रूप से शामिल हुए।

क्या है JITO संगठन

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) उद्यमियों द्वारा संगठित एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है। जो की जैन धर्म के सिद्धांतों पर चलते हुए आर्थिक उन्नति, ज्ञान व सेवा के समर्पण के लिए प्रतिबद्ध है। JITO के साथ 20,000 से ज़्यादा पंजीकृत सदस्य (उद्यमी) जुड़े हुए हैं साथ ही संस्था भारत में नए कंपनी एक्ट 2013 में सेक्शन 8 के अंतर्गत रजिस्टर्ड है। संस्था का कुल कार्पस 1,700 करोड़ से ज्यादा है और संस्था की संरचना 48 बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की देख-रेख में होती है और सभी हर 2 साल में पुनर्गठित किये जाते हैं। कॉमर्स एवं इंडस्ट्री के एक प्रमुख पहलू के रूप में संस्था की रजिस्टर्ड बिल्डिंग – JITO हाउस मुंबई के अंधेरी (पूर्व) में स्थित है। JITO का उत्तराखंड प्रभाग, संस्था के नार्थ ज़ोन का विस्तारीकरण है। अब तक भारत में 87 प्रभाग सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय पटल पर 32 प्रभाग कार्यरत हैं।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *