हरिद्वार।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रदेश भर में धार्मिक आयोजनों का सप्ताह शुरू हो गया है। हरिद्वार में आज पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से हर की पैड़ी पर दीपदान किया। मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर शाम के वक्त गंगा आरती के दौरान पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने गंगा में दीपदान कर और सभी की खुशहाली की कामना की।

दीपदान कार्यक्रम में सैकड़ो की तादाद में पुलिसकर्मी और अन्य सामाजिक और धार्मिक संगठन भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जानकारी दी की 14 से 22 तारीख तक जिले में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। दीपदान में एसडीएम अजयवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र जुवांठा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ सदर स्वप्निल मुयाल, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, बीजेपी के जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, गंगा सभा के पदाधिकारी समेत अन्य कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed