हरिद्वार।
हरिद्वार जिला जेल से बड़ी खबर आई है। यहां जेल में बंद 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 7 अप्रैल को हेल्थ कैंप के दौरान जेल में बंद सभी कैदियों की स्वास्थ्य जांच कराई गई थी। जिसके बाद रिपोर्ट में 15 कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य का कहना है कि एचआईवी पॉजिटिव कैदियों को अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया है। साथ ही गाइडलाइन के तहत उनका इलाज भी कराया जा रहा है।

आपको बता दें कि इससे पहले साल 2017 में भी हरिद्वार जेल में 16 कैदी एचआईवी पॉजीटिव पाए जा चुके हैं। हरिद्वार जिला कारागार में मौजूदा समय में कुल ग्यारह सौ कैदी बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *