चमोली।
उत्तराखंड के जंगलों में धधक रही आग से हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक वनाग्नि को बढ़ावा देते हुए नजर आ रहे हैं। चमोली पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए जांच की तो सामने आया कि, वीडियो पांडवाखाल (गैरसैंण) का है। पुलिस ने एक्शन लेते हुए तीनों युवकों बृजेश कुमार निवासी बिहार, सलमान निवासी बिहार और सुखलाल निवासी बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों के खिलाफ थाना गैरसैंण में धारा 26 भारतीय वन अधिनियम, 34, 435, 505 IPC द्वारा सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवकों ने पूछताछ में बताया कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोवर बढ़ाने और फेमस होने के लिए ये वीडियो बनाया गया था। एसपी चमोली सर्वेश पंवार ने बताया की गैरसैण थाने में तीनों युवकों के खिलाफ फॉरेस्ट एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *