हरिद्वार।
मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत जमालपुर कलां में बनकर तैयार हुई पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि योजनान्तर्गत लोगों को गुणवत्तायुक्त पेयजल की सप्लाई निर्बाध रूप से की जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति और लाइन में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसे तत्काल दूर करने के लिए टीम तैनात की जाये साथ ही टीम का सम्पर्क नम्बर भी सार्वजनिक किया जाये।
इस दौरान सीडीओ ने नवनिर्मित पेयजल टैंकों से पानी की आपूर्ति के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी भी ली। गांव वासियों और ग्राम प्रधान ने बताया कि कहीं कोई परेशानी नहीं है पाइपलाइन में भी कोई दिक्कत समस्या नहीं है अगर कहीं भी कोई लीकेज होती है ती उसको तुरंत ठीक कर दिया जाता है।
