हरिद्वार।
मध्य हरिद्वार क्षेत्र के लोगों को इस मानसून सीजन में भी जल भराव की समस्या का सामना करना पड़ेगा। पिछले साल बारिश के कारण खासी तबाही होने के बाद चंद्राचार्य चौक, भगत सिंह चौक समेत मध्य हरिद्वार के तमाम क्षेत्रों से जल निकासी के लिए एक बड़ा नाला प्रस्तावित हुआ था। हालांकि एक साल में इस परियोजना को लेकर जमीन पर कुछ कोई काम नहीं हो पाया है।

बारिश में लोगों को जल भराव और नुकसान से बचाने के लिए अधिकारियों की कसरत मीटिंगों को तक ही सीमित रही है। हरिद्वार के डीएम का कहना है कि 15 करोड़ की लागत से नाला निर्माण और ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करने का काम किया जाना है। हालांकि बीते एक साल में काम शुरू क्यों नहीं हो सका ये एक बड़ा सवाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed