डेमी-फाइन ज्वैलरी का रखते हैं शौक, तो आ जाइए हरिद्वार के इस नए शोरूम पर, मिस यूनिवर्स उत्तराखंड ने किया इनॉग्रेशन

डेमी-फाइन ज्वैलरी का रखते हैं शौक, तो आ जाइए हरिद्वार के इस नए शोरूम पर, मिस यूनिवर्स उत्तराखंड ने किया इनॉग्रेशन

ब्यूरो

Posted no : 17/04/2026

हरिद्वार।
डेमीफाइन ज्वेलरी के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। रानीपुर मोड़ पर डेमीफाइन ज्वेलरी के जाने-माने ब्रांड साया का नया शोरूम खुल गया है। शुक्रवार को मिस यूनिवर्स उत्तराखंड और फैशन आईकॉन राधिका सिंघल ने हरिद्वार पहुंचकर इस भव्य शोरूम का रिबन काटकर उद्घाटन किया। राधिका सिंघल ब्रांड एंबेसडर के तौर पर इस ब्रांड के साथ जुड़ी हैं। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान यहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

फैशन आइकन राधिका सिंघल का कहना है कि साया के प्रोडक्ट की स्टाइलिश रेंज और उसकी बेहतरीन क्वालिटी को देखकर वे इस ब्रांड के साथ जुड़ी है। इस ब्रांड की खासियत है कि इसकी ज्वेलरी पार्टी, धार्मिक कार्यक्रम, मीटिंग जैसे हर आयोजनों पर इस्तेमाल की जा सकती हैं।

 

वहीं शोरूम के और ऑनर मानव मल्होत्रा के मुताबिक ये ब्रांड आकर्षक दामों पर लोगों को नए आधुनिक डिजाइन और कंफर्टेबल ज्वेलरी उपलब्ध कराता है। जबकि ट्रेडिशनल ज्वेलरी में डिजाइन के उतने ज्यादा ऑप्शन नहीं मिलते। इसलिए हर वर्ग के लोग इस ज्वेलरी को अपना सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्टेकबल रिंग, लेयर्ड नेकलेस, हूप इयर रिंग, ब्रेसलेट की आकर्षक रेंज उपलब्ध करायी गयी है। जिन्हें किसी भी अवसर पर पहना जा सकता है। उन्होंने बताया कि फैशन के इस दौर में चमकदार और उच्च गुणवत्ता वाली प्लेटेड ज्वलैरी निश्चित रूप से सभी वर्ग के उपभोक्ताओं को पसंद आएगी। इस दौरान प्रशंसकों ने मिस यूनिवर्स उत्तराखंड राधिक सिंघल के साथ जमकर सेल्फी ली।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *