हरिद्वार।
हरिद्वार में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। यहां मंगलवार को एक बेकाबू कार ने ठेले पर सब्जी बेच रहे शख्स को इतनी जोरदार टक्कर मारी की वह हवा में उछल गया। इतना ही नहीं टक्कर मारने के बाद कार ड्राइवर ने रुकने की जहमत भी नहीं उठाई और कार को और तेज दौड़ा दिया। हिट एंड रन की ये घटना तहसील के पास की है। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को ढूंढ निकाला। बेकाबू कार का ड्राइवर विवेक भेल का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं घायल सब्जी विक्रेता का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
