हरिद्वार।
लक्सर क्षेत्र दो पक्षों के बीच झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रायघटी गांव का बताया जा रहा है। जहां पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। वीडियो में दो युवक एक वृद्ध महिला और पुरुष को बेरहमी से पीटते और गाली गलौज करते हुए भी नजर आ रहे हैं। हालांकि लक्सर कोतवाली पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला परिवार की आपसी रंजिश का है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। झगड़े में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें भी आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *