हरिद्वार।
चार धाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश की घटनाओं पर मुख्यमंत्री ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कोई कोताही ना बरतने की बात कही है। हरिद्वार दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी।

उन्होंने कहा कि एविएशन सेकेट्री को निर्देश दिए गए हैं कि हेलीकॉप्टर क्रैश की घटनाओं के लिए समीक्षा बैठक कर जल्द गाइडलाइन बनाकर सभी मानकों का पालन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। वहीं हरिद्वार के बहुचर्चित भूमि खरीद घोटाले में अधिकारियों को सस्पेंड करने के बाद घोटाले की रकम की रिकवरी के लिए भी मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिकारी काम में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले स्टेप में जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई थी। आगे विजिलेंस को जांच सौंपी गई है विजिलेंस ही आगे की कार्यवाही करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *