हरिद्वार।
डीएम कर्मेंद्र सिंह ने आज हरिद्वार तहसील का औचक निरीक्षण किया। डीएम के औचक निरीक्षण के दौरान एक पेशकार अनुपस्थित पाया गया। इससे नाराज डीएम ने पेशकार का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। डीएम ने तहसील के अधिकारियों को फाइलों को व्यवस्थित ढंग से रखने और वादों का जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। डीएम के औचक निरीक्षण से तहसील के अधिकारियों कर्मचारियों में हड़कंप पहुंच मचा रहा। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार प्रियंका रानी, रजिस्ट्रार कानूनगो रमेश प्रसाद, राजेश मारवा, नायब नाज़िर रविन्द्र सक्सेना, मुख्य वेयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार आदि मौजूद रहे।
