हरिद्वार।
केंद्रीय कपड़ा एवं विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरीटा हरिद्वार दौरे पर रहे। केंद्रीय मंत्री ने हरिद्वार में आकाशी जिले को लेकर जिला प्रशासन के साथ मीटिंग की। जिला कलेक्ट्रेट में हुई मीटिंग में आकांक्षी जनपद के तहत आने वाले सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी ली। मीटिंग में स्वास्थ्य शिक्षा पोषण और इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधाओं पर बेहतर काम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

पवित्र मार्गेरीटा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हरिद्वार देश के 112 आकांक्षी जनपदों में शामिल है, हालांकि इस जिले में कई क्षेत्रों में बेहतर काम हुआ है। आने वाले कुछ सालों में हरिद्वार जिला आकांक्षी जिलों की सूची से बाहर होगा और विकसित जिलों की श्रेणी में शामिल होगा। मीटिंग में डीएम कर्मेंद्र सिंह , सीडीओ आकांक्षा कोंडे, सीएमओ आर के शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी के के गुप्ता, विधायक वीरेंद्र जाती, विधायक ममता राकेश और तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *