हरिद्वार।
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के चलते धार्मिक स्थलों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। हरिद्वार में विश्वप्रसिद्ध तीर्थस्थल हरकीपौड़ी पर रोजाना होने गंगा आरती की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्र की ओर से हरिद्वार में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 2 टुकड़ियों भेजी गई हैं। इसके अलावा आतंकवाद विरोधी दस्ते की 2 टीम पहले से हैं। ऐसे में रोजाना शाम होने वाली गंगा आरती के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बल की एक टीम रोजाना मौजूद रहेगी। इसके अलावा रेलवे-बस स्टेशन, आईआईटी रुड़की और रुड़की कैंट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के अनुसार ढाई सौ से ज्यादा कैमरों से चप्पे चप्पे की निगरानी की जा रही है। उधर हरकीपौड़ी पर अलग से पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। एसएसपी के अनुसार सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है।
