हरिद्वार।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज हरिद्वार दौरे पर रहे। जहां उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी में आयोजित वेद विज्ञान महाकुंभ कार्यक्रम में शिरकत की। 11 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे उपराष्ट्रपति 12 बजे यहां से रवाना हुए। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने मंच से यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं को संबोधित भी किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लोकसभा सांसद और यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सत्यपाल सिंह भी शामिल हुए।

कुछ लोग नहीं पचा पा रहे देश की तरक्की 

मंच से संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने वेद और राष्ट्रवाद के क्षेत्र में गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी के महत्व का उल्लेख किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि कुछ भटके हुए लोग भारत की प्रगति को पचा नहीं पा रहे हैं उन सभी लोगों का पाचन ठीक करना होगा। उपराष्ट्रपति ने कहा कि कुछ लोगों को मातृभाषा में शिक्षा स्वीकार नहीं है। लेकिन अब वो दिन दूर नहीं जब सभी तरह की शिक्षाएं मातृभाषा में दी जाएंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *