हरिद्वार।
हरिद्वार स्थित बीएचईएल की जमीन राज्य सरकार को दिए जाने की मुख्यमंत्री की मांग पर पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सवाल उठाया है। हरिद्वार पहुंचे हरीश रावत ने प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर कई आरोप लगाए। हरीश रावत ने कहा कि सुनियोजित ढंग से पब्लिक सेक्टर यूनिट को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

इसलिए राज्य सरकार की नजर भेल की जमीन पर है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों इन्वेस्टर समिट का काफी हल्ला हुआ लेकिन इन्वेस्टमेंट अभी तक धरातल पर उतरता हुआ नजर नहीं आ रहा है। हरीश रावत ने हजारों बीपीएल कार्ड धारकों के लिए भी आंदोलन करने की बात कही। इसके अलावा हरीश रावत ने यूसीसी, महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *