हरिद्वार।
धर्मनगरी हरिद्वार में हर की पैड़ी पर देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देव दीपावली मनाई जाती है। देव दीपावली के मौके पर हर की पैड़ी पर हजारों दीप जलाए गए और और आतिशबाजियां भी हुई। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम में राक्षस का वध कर देवताओं को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी जिसके बाद देवताओं ने गंगा तट पर दीप जलाकर खुशियां मनाई थी। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संख्या पर देव दिवाली मनाई जाती है।

टनल में फंसे मजदूरों के लिए भी प्रार्थना

श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने बताया कि गंगा सभा हर साल हर की पैड़ी पर दीप जलाकर गंगा घाटों को रोशन करती है और यहां मौजूद श्रद्धालु भी इस दिन दीप जलाकर देव दीपावली मनाते हैं। आज देव दीपावली के दिन यहां का नजारा दिव्य और भव्य नजर आ रहा है। वहीं गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि हर की पैड़ी पर हर्षोल्लास के साथ देव दीपावली मनाई जा रही है। साथ ही उत्तरकाशी की सिल्कयारा टनल में फंसे मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए भी आज भगवान से प्रार्थना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *