हमीरपुर।
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से पति-पत्नी के एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है। पति द्वारा अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए जाने से नाराज पत्नी ने पति का गुप्तांग काट दिया। लहूलुहान हालत में पति जिला अस्पताल पहुंचा जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे कानपुर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के टिकरौली गांव की है।

शुक्रवार देर रात 35 साल का रामू लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचा। युवक के प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बह रहा था। युवक ने पहले डॉक्टरों को गुमराह करते हुए प्राइवेट पार्ट में चोट लगने की बात कही। हालांकि बाद में परिजनों ने पत्नी द्वारा रामू का प्राइवेट पार्ट दांतों से काटने की बात बताई।

अप्राकृतिक यौन संबंध से नाराज थी महिला

अस्पताल पहुंची रामू की पत्नी ने पति की करतूत को सबके सामने रखा। महिला ने बताया कि पति अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आदि है। शुक्रवार रात भी वह ऐसा ही कर रहा था। पत्नी के मुताबिक पति का प्राइवेट पार्ट उसके मुंह में होने के दौरान वह बेहोश हो गई और उसके दांतो मे कटकर पति का गुप्तांग चोटिल हो गया। हमीरपुर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डाक्टर एके सिंह के मुताबिक घायल रामू को प्राथमिक उपचार देकर कानपुर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *