हरिद्वार।
रोशनाबाद हॉकी स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही एक नाबालिक हॉकी खिलाड़ी से रेप के बाद हड़कंप मच गया है। ऋषिकेश की रहने वाली हॉकी खिलाड़ी, नेशनल गेम्स के कैंप में प्रैक्टिस कर रही थी। पीड़िता ने अपने ही कोच पर रेप करने का आरोप लगाया है। परिजनों की ओर से सिडकुल थाने में दी गई शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी भानु प्रकाश के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।

खेल मंत्री ने की मुलाकात

केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर दिया है। आरोपी भानु प्रकाश चंपावत जिले का रहने वाला है। वहीं पीड़िता को पुलिस ने आश्रय गृह में भेज दिया है। वहीं प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्य ने हरिद्वार पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आरोपी की करतूत अक्षम्य है। कानून अपना काम कर रहा है। साथ ही आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं उन्होंने पीड़िता और परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *