हरिद्वार।
हरिद्वार के लक्सर में फिल्मी स्टाइल में गैंगवार का नजारा देखने को मिला। जहां कोर्ट में पेशी पर जा रहे एक गैंगस्टर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गए। बुधवार की दोपहर दिनदहाड़े लक्सर में फ्लाईओवर के ऊपर हुई फायरिंग से सनसनी मच गई। फायरिंग में घायल गैंगस्टर विनय त्यागी पश्चिमी यूपी का रहने वाला है। जिस पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है। वारदात के बाद दो हथियारबंद बदमाश बाइक पर बैठकर फरार होते हुए भी कमरे में कैद हुए। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। सरेराह हुई फायरिंग ने पुलिस को भी चुनौती दे डाली है।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि बदमाशों को जल्द दबोच लिया जाएगा। पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर रही है। घायल विनय त्यागी को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं दो पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं। आपको बता दें कि विनय त्यागी रुड़की जेल में बंद था। जिसे पेशी के लिए लक्सर कोर्ट ले जाया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *